चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)जमशेदपुर से पदयात्रा कर निशान लिकर राजस्थान के खाटु धाम जाने के लिए निकले दो श्याम प्रेमी राहुल शर्मा एवं साहिल सिंह का चांडिल मे श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी की अगुवाई मे चांडिल गोल चक्कर मे गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। एकादशी के अवसर पर पहुंचे निशान यात्रियों के साथ श्याम मंदिर परिसर मे संकीर्तन किया गया। दोनों श्याम प्रेमी को वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर दुर्गा चौधरी, राजीव साव, परमानंद पसारी, पिंटू वर्मा, जॉनी बगडिया, चंदन रूंगटा, अश्विनी शर्मा, मनोज वर्मा, रोशन शर्मा सहित कई श्याम प्रेमी उपस्तिथि थे।
