कपाली

जमशेदपुर से सटे कपाली में पैसों के लेनदेन को लेकर मोहम्मद सरफराज नामक युवक को पत्थर से कूचकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया

कपाली

जमशेदपुर से सटे कपाली में पैसों के लेनदेन को लेकर मोहम्मद सरफराज नामक युवक को पत्थर से कूचकर बुरी तरह से घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल सरफराज को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. सरफराज के बड़े भाई ने बताया कि शमशेर नामक युवक ने अपने दो- तीन साथियों के साथ मिलकर उसके भाई पर जानलेवा हमला किया है. उसका भाई छोटा- मोटा ठेका का काम करता है. शमशेर उसी के साथ काम करता है. बकाया पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. जिसके बाद शमशेर ने सरफराज पर ईट- पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें उसका भाई घायल हो गया है. वहीं इसकी सूचना पर पहुंची कपाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *