जमशेदपुर के खास स्थित सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस व झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जमशेदपुर के खास स्थित सदर अस्पताल में विश्व एड्स दिवस व झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर शाहिर पाल समेत अन्य चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

एड्स बीमारी किस प्रकार से फैलता है और इस बीमारी के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को किस प्रकार से जागरूक किया जा सके, एड्स बीमारी के क्या लक्षण है ऐसी तमाम जानकारियों को संबंधित चिकित्सकों ने विश्व एड्स दिवस पर उपस्थित लोगों के समक्ष कार्यक्रम के दौरान साझा की साथ ही लोगों से अपील किया गया कि असुरक्षित यौन संबंध से लोग बचे, एचआईवी का जांच करवाएं क्योंकि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है और इस बीमारी के प्रसार को रोका जा सके इतना ही नहीं चिकित्सकों ने इस बीमारी से पीड़ित रोगियों के साथ समाज में समान व्यवहार करने की भी अपील की, वहीं दूसरी तरफ झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह के तहत 9 महीने से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई,वही जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पॉल ने बताया कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस पर समानता का थीम लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें इस बीमारी से कैसे बचना है समाज में लोगों को कैसे जागरूक करना है चिकित्सकों को अपना व्यवहार कैसा करना है इन सब विषयों पर जोर दिया गया साथ ही उन्होंने बताया कि झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह के तहत 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने की शुरुआत की गई है ताकि आने वाली पीढ़ी को रतौंधी और खसरा जैसी बीमारी से बचाया जा सके उन्होंने बताया इसके लिए एएनएम को किस तरह से जिम्मेदारी पूर्वक अपने कार्य को करना है इस पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *