पिकनिक का मौसम आ चूका है, ऐसे मे जमशेदपुर के डिमना झील मे उगे कमल के फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही

पिकनिक का मौसम आ चूका है, ऐसे मे जमशेदपुर के डिमना झील मे उगे कमल के फूल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है, झारखण्ड राज्य ही नहीं बल्कि सीमावर्ती बंगाल और ओड़िसा से भी पर्यटक यहाँ पहूंचकर यहाँ झील के समीप पिकनिक मना रहे हैँ.

वैसे तो डिमना झील लगभग पुरे जमशेदपुर शहर की प्यास बुझाती है, लेकिन इसका मनोरम दृश्य उससे भी बढ़कर है, झील मे इन दिनों बड़ी मात्रा मे कमल के फूल उगे हैँ जो अपनी अलग की आभा बिखेर रही है, इन कमल पुष्पों को देखने के लिए भी यहाँ पर्यटक पहुँच रहे हैँ, यहाँ पहुंचे ओड़िसा के पर्यटक बताते हैँ की डिमना झील का मनोरम दृश्य काफ़ी विख्यात है और उसमे खिले ये कमल पुष्प इसकी आभा मे चार चाँद लगा रहे हैँ, वे कहते हैँ की इस दृश्य को देखने के लिए वे इतनी दूर से यहाँ पहउंचते है, वैसे अगले माह यानी दिसंबर का माह शुरू होते ही यहाँ सैकड़ों की संख्या मे सैलानी पिकनिक के लिए यहाँ पहूंचेंगे और डिमना झील के इस मनोरम दृश्य का आनंद उठाएंगे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *