इंस्टाग्राम से हुआ प्यार फिर प्रेमिका ओर रिश्तेदारों ने उतारा प्रेमी को मौत के घाट

Spread the love

चांडिल। एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर मर्डर कांड का खुलासा किया। चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के रेहाना और मध्य प्रदेश के छोटू रजक का दोस्ती इंस्टाग्राम में हुई जो देखते ही देखते प्यार में बदल गया। रेहाना और छोटू का करीब एक वर्ष से इंस्टाग्राम में दोस्ती था। छोटू रजक दिल्ली में गार्ड का काम करता था। छोटू और रेहाना करीब 25 दिन दिल्ली में प्रेमी प्रेमिका के रूप में एक साथ रुका था। प्रेमिका रेहाना के बुलाने पर प्रेमी छोटू बीच-बीच में जमशेदपुर मिलने आया करता था। रेहाना शादीशुदा थी। रेहाना के पति शेख लाल उर्फ एस के लाल को रेहाना और छोटू का अवैध संबंध पता चला। शेख लाल ने जवाब देकर रेहाना को अपना प्रेमी छोटू रजक को जमशेदपुर बुलवाया एवं सुनियोजित षड्यंत्र रच कर छोटू रजक की हत्या कर दी। चांडिल एसडीपीओ ने कहा मृतक के परिजन को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। इस मामले में चांडिल पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों लोग कपाली और आजाद नगर के रहने वाले है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

शेख लाल उर्फ एस के लाल रेहाना के पति
रेहाना मृतक छोटू रजक की प्रेमिका
मोहम्मद हुसैन, रेहाना का भाई
मोहम्मद शेराज, रेहाना के जीजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *