उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता, बिरसानगर थाना अंतर्गत नूतनडीह नाला किनारे एवं जंगल में छुपा कर चल रहे दो अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठियों को किया ध्वस्त

पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त के निर्देश पर आगामी दुर्गापूजा को लेकर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग रेस है. इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग की ओर से बिरसानगर थाना अंतर्गत नूतनडीह नाला किनारे एवं जंगल में छुपा कर चल रहे दो अवैध महुआ शराब चुलाई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान उत्पाद विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मच गया. वहीं, एक अन्य छापामारी में सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर से अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त किया गया. अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध फरार अभियोग साकची उत्पाद थाना में दर्ज किया गया है. विभाग की कार्रवाई में बिरसानगर से 11 हजार केजी जावा महुआ, जबकि सीतारामडेरा से 250 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *