जमशेदपुर के जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा महालया के अवसर पर जुगसलाई क्षेत्र में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया,

जहाँ प्रभात फेरी में मां दुर्गा के आगमन के मंत्र उच्चारण के साथ महिला पुरुष सदस्य इस प्रभातफेरी में शामिल तो कर मां के आगमन को लेकर खुशियां मनाते दिखे, पिछले 5 वर्षों से जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा महालया के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन किया जाता आ रहा है, पिछले 2 वर्षों से वैश्विक महामारी के चलते प्रभातफेरी का आयोजन नहीं हो पाया था महामारी का प्रकोप कम होते ही जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जहां इस प्रभात फेरी में बिरेंद्र कृष्ण भद्र के मां आगमन के उच्चारण के साथ सारे महिला पुरुष सदस्य खुशियां मनाते दिखे, प्रभात फेरी के संबंध में जानकारी देते हुए जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के ट्रस्टी शंभू नाथ बोस ने बताया कि महालया के अवसर पर प्रभातफेरी का आयोजन कर मां के आगमन की खुशियां मनाई जा रही है, उन्होंने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा से सभी के घर में सुख समृद्धि आए इसके लिए कामना की गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *