डीसी ने सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम मे आए सभी फरियादियों की समस्याओ से अवगत हो, त्वरित समाधान के दिए निदेश


(जिला ब्यूरो चीफ- सुमन मोदक)
सरायकेला: जिले के समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल के पास पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त ने कोविड मनको का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आवेदन के माध्यम से लोगो की समस्याओं से अवगत हुए। बताते चले की कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान भी हुआ तो वहीं अन्य प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजा गया। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभिन्न माध्ययमों से प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निदेश दिए। बताते चले की प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिल सकते हैं। बताते चले की आज जनता मिलन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) , राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग, विद्यालयों समेत कई विभाग से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। जिसके समाधान सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त ने फ़ोन कॉल एवं आवेदन अग्रसित करते हुए विभागीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *