जमशेदपुर: साकची जेल चौक के समीप लोगों ने चोरी करते युवक को पकड़ा, धारदार हथियार और चोरी का सामान भी बरामद

जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल चौक के समीप चोरी कर रहे एक युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि तीन युवक फरार होने में सफल हो गए। पकड़े गए युवक के पास से लोगों ने चोरी का सामान और धारदार हथियार बरामद किया है। लोगों ने युवक की लात से जमकर पिटाई कर दी। पकड़ा गया युवक खुद को आम बागान का रहने वाला बता रहा है। वह अपना नाम कभी बाबू बताता है तो कभी फैजान बता रहा है।

लोगों का कहना है कि युवक अपना सही नाम पता नहीं बता रहा है। लोग यहां से साइकिल भी चोरी कर ले जाते हैं। तीन – चार दिन से यह लोग इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को एक घर में चारों युवक पीछे से घुसे थे और पाइप और अन्य सामान चोरी कर रहे थे। तभी किसी ने उन्हें देख लिया। दौड़ाया तो तीन युवक भाग गया जबकि एक पकड़ा गया। लोगों ने घटना की सूचना साकची थाना पुलिस को दी और पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *