तालाब में मछली मारने के दौरान सरायकेला के राजनगर थाना क्षेत्र के धराडीह के रहने वाले असालू रजक के मुंह में जिंदा मछली फंस गई। मुंह में फंसी हुई मछली की वजह से काफी जख्म हो गया है। परिजन असालु रजक को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाए। जहां उसे भर्ती किया गया। इमरजेंसी में असालू रजक का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसके मुंह से मछली निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं। मछली गले में अटकी हुई है। इससे असालु रजक तड़प रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनके प्रयास से मछली मुंह से नहीं निकली तो फिर ऑपरेशन करना पड़ेगा।