बिरसानगर थाना स्थित हुरलुंग गाँव में ‘ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर आदिबासि कुड़मि समाज द्वारा किया गया बैठक का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 08 मार्च 2022 को बिरसानगर थाना स्थित हुरलुंग गाँव में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर आदिबासि कुड़मि समाज द्वारा एक बैठक रखा गया। बैठक की अध्यक्षता हुरलुंग महिला अध्यक्ष नन्दिनी महतो और संचालन कोषाध्यक्ष अंजना महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महिलाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक इत्यादि परिस्थितियों की परिचर्चा किया गया। साथ ही महिलाओं द्वारा कुड़मालि बिहा, करम, टुसु आदि गित गाया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि महिलाओं का समाज के उत्थान में अहम योगदान होता है। कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां को संभालने के लिए वो विशेष सम्मान के अधिकारी हैं। समाज के भाषा, संस्कृति, धर्म, परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में विशेष जिम्मदारियों का निर्वहन इनके ही जिम्मे होता है। उन्होंने कुड़मि की भाषा कुड़मालि, बारह महीने के तेरह परब और नेग नेगाचार की विस्तृत व्याख्या की।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय संयुक्त सचिव रामविलास महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य प्रकाश महतो केटिआर, बिरसानगर-टेल्को नगर अध्यक्ष धिरेंन्द्रनाथ महतो, गम्हरिया प्रखंड संयुक्त सचिव प्रकाश महतो, सनातन महतो, शांतिराम महतो, आरती महतो, पुष्पा रानी महतो, जामिनी महतो, लुलु महतो, झुनुबाला महतो, दमयंती महतो, करमी महतो, कलावती महतो, ममताबाला महतो, दीपिका महतो आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *