लोहरदगा में पकड़ में आये नक्सलियों की तस्वीरें सामने आईं, आधिकारिक पुष्टि बाकी

LOHARDAGA: लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पकड़े गए 9 नक्सलियों की तस्वीरें सामने आई हैं। इनमे 10 लाख का इनामी नक्सली बलराम उरांव और 15 लाख के इनामी नक्सली रवींद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी भी शामिल हैं।

लातेहार और लोहरदगा क्षेत्र में पिछले 12 दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान ये बचने के लिए आम नागरिकों के वेश में भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सटीक सुचना पर सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें दबोच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *