खबर का असर…
15 दिनों से सड़क पर जिंदगी गुजार रही महिला को प्रशासन और महिला समूहों ने पहुँचाया सुरक्षित स्थान

Spread the love

राजनगर के हाता चाईबासा मुख्यमार्ग छोटा सिजुलता नवोदय चौक पर 15 दिनों से एक अधेड़ महिला सड़क किनारे जिंदगी गुजारने की खबर दिखाई गई थी।जिसका असर शनिवार को देखने को मिला।वहीं मीडिया में खबर चलने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए, महिला को सुरक्षित स्थान ,यानी सर्वप्रथम उस महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया।जहां उसे स्वस्थ करने का प्रबंध किया गया।वहीं शनिवार की सुबह जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड समन्वय सावन सोय ने सहयोगी महिला समूह बाघराई साई में सम्पर्क कर समिति के महिलाओं के साथ नवोदय पहुंचे जहां उन्होंने अधेड़ महिला की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, उसे तालाब में स्नान करवाया,नए वस्त्र दिए,भोजन करवाया और कमजोरी के कारण स्वास्थ्य भी खराब हो था, वह बीमार थी।इसलिए उसे अपने साथ राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये,जहां उस अधेड़ महिला का ईलाज किया गया।एवं पूरी तरह स्वस्थ होने के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। प्रखंड समन्वयक सावन सोय को मिली जानकारी के अनुसार अधेड़ महिला का नाम शालू किस्कु, पिता स्व. बोकाय किस्कु जो पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाजुड़ी थाना क्षेत्र के मुड़ाकाटी की रहने वाली बताई जा रही है।वहीं श्री सोय ने उन्हें उनके घर तक पहुचाने की व्यवस्था के लिए संपर्क में जुट गए है। वहीं प्रशासन के द्वारा इस कार्य मे तत्परता की सराहना प्रखंड क्षेत्र में हो रही है।वहीं अधेड़ महिला को सुरक्षित स्थान पहुचाने में पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक सावन सोय, सहयोगी महिला समूह के सचिव जवाहर महतो समूह की महिला सदस्य सलमा टुडु,मीना टुडु,दुलाली हांसदा,द्रोपदी मुर्मू,देवला बास्के का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *