भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज देश के प्रधानमंत्री के काफिले को रोक जाने का विरोध किया और उसे पंजाब की सरकार के द्वारा किया गया षड्यंत्र बताया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला के प्रभारी अभय सिंह भी अपने समर्थकों के साथ जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज समूचा देश स्तब्ध है देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट किया जा रहा है।
विवेकानंद जी की जयंती में सारे युवा संकल्प लेते हैं की युवा राष्ट्र की एकता अखंडता संप्रभुता के सवाल पर अपनी जान निछावर करने को भी तैयार है।
आज देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के पहरेदार भाई नरेंद्र मोदी जी के साथ षड्यंत्र कर हत्या की योजना बनाई जा रही।
आज देश की व्यवस्था को कुव्यवस्था में बनाने में कुछ लोग उतारू हैं देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ क्रूर मजाक किया जा रहा है।
हम सबों का कर्तव्य है भारत माता को सजाना, हम सबों को का कर्तव्य है भारत को आगे बढ़ाना, हम सबका कर्तव्य है स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते भी दृढ़ता के साथ लक्ष्य स्थापित करते हुए सोए हुए भारत के यूवाओं को जगाना ही हमारा कर्तव्य है।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला के अध्यक्ष अमित अग्रवाल शहीद डॉक्टर दिनेश गोस्वामी गुंजन यादव चंद्रशेखर मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मानव दिवस इंकलाब कार्यक्रम में उपस्थित थे।

