जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के समीप अनियंत्रित एलपीडी सवार ने स्कूटी सवार को बुरी तरह से रौंदा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पीएम मॉल के समीप अनियंत्रित एलपीडी सवार ने स्कूटी संख्या JH05BB- 0119 सवार को बुरी तरह से रौंद दिया. गम्भीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवक को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को जप्त कर अपने साथ थाने ले गई है. फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एलपीडी वाहन चालक काफी तेज गति से था और स्कूटी सवार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *