महाकाल सेवा संस्था के तत्वावधान में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भजन संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन


जमशेदपुर महाकाल सेवा संस्था की ओर से धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भजन संध्या एवं महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया।
भजन संध्या के दौरान स्थानीय कलाकारों एवं भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर तक भजनों का आनंद लेते रहे और भगवान महाकाल के जयकारों से परिसर गूंजता रहा।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सेवा भावना को मजबूत करना है।
संस्था से जुड़े कैलाशी सूरज सिंह सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *