गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

Spread the love


आज दिनांक 27 जुलाई 26 को गौ सम्मान अभियान का दूसरा चरण पूर्ण हुआ। इस दूसरे चरण का शुरूआत सुबह 8 बजे से विजय मंत्र श्री राम जय राम जय जय राम के द्वारा किया किया। 8 बाजे से 10 बजे तक साकची के बोधि मैदान में विजय मंत्र गया गया। विजय मंत्र पश्चात मंत्रोंचार द्वारा गौ मत का पूजन एवं सेवा की गई। 10 बजे हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष बोधि मैदान से शालीनता पूर्वक कतारबद्ध होकर उपयुक्त कार्यालय पहुंचे और चार प्रति में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधान मंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्य मंत्री के नाम है।प्रार्थना पत्र के साथ 20 हजार पन्नों में अनेको गौ भक्तो द्वारा कराये गये 513738 हस्ताक्षर भी संलग्न है। कतारबद्ध चलने वाले जुलूस में मुख्य रूप से गौ सम्मान अभियान संरक्षक श्री सुरेश लाल के साथ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण सिंह अन्य पदाधिकारी गण भी थे। अरुण जी मेगा सम्मान अभियान की विशेषता एवं सरकार की सकारात्मक सोच की बात बताई। उन्होने बताय कि संतो के निर्देश पर पुरे देश मे यह अभियान चल रहा है अगर इसके बाद भी केन्द्र सरकार गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा नही देगी तो संतो के अवहान पर पूरे देश मे चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन किया जायेगा। श्री सुरेश लाल ने पूरे भारत में चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के सम्बन्ध की चर्चा की। आज पूरे भारत में 40 करोड़ हस्ताक्षर का संकल्प पूरा करना है। कार्यक्रम पूरा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय शर्मा, विनय राय, अनिल अग्रवाल सुमित खंडेलवाल आदि का बहुत सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *