
जमशेदपुर, 14 जुलाई 2026: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा प्रायोजक सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से मंगलवार को अग्रसेन भवन, साकची में ‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट उपलब्धियों से अग्रवाल समाज एवं शहर का गौरव बढ़ाया है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नंदिनी शुक्ला, पूर्व प्रधानाचार्य, केरला समाजम तथा रजनी शेखर, पूर्व प्रधानाचार्य, डी.बी.एम.एस., कदमा रहीं। दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर CBSE एवं ICSE बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में सीए (CA), डॉक्टर, इंजीनियर, सीएस (CS), सीएमए (CMA) तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक एवं उच्च डिग्रियाँ प्राप्त करने वाली युवा प्रतिभाओं को भी सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, अंजू चेतानी, अंकिता लोधा एवं नेहा चौधरी ने किया।
समारोह का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने किया।
इस अवसर पर सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड से आलोक चौधरी एवं राहुल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही झारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अशोक गुप्ता, निर्मल काबरा, नरेश मोदी, ओमप्रकाश रिंगसिया, संकर सिंघल, बजरंग अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, विजय मुनका, शंकर अग्रवाल, भवानी शंकर गुप्ता, महावीर मोदी, सांवरमल अग्रवाल, बबलु अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में शिक्षा, प्रतिभा और उत्कृष्टता की संस्कृति को और अधिक मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित प्रतिभाओं, उनके अभिभावकों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।