12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर जमशेदपुर में संयुक्त ट्रेड यूनियनों की बैठक, मजदूर एकता का लिया संकल्प

Spread the love

जमशेदपुर आगामी 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से टिस्को के वर्मा माइंस गेट पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मजदूरों और यूनियन प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा हड़ताल की रणनीति, मजदूरों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विश्वजीत देव, अम्बुज कुमार ठाकुर, निगमानंद पाल, धनंजय शुक्ला और संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ मजदूर नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव, अस्थायी रोजगार की बढ़ती प्रवृत्ति, वेतन असमानता और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसे मुद्दों पर मजदूरों की एकजुट आवाज समय की जरूरत है।

इस अवसर पर अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि 12 फरवरी की आम हड़ताल मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन की लड़ाई का अहम पड़ाव है। बैठक में हड़ताल से पूर्व औद्योगिक क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाने और मजदूरों के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अंत में सभी ने हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया और मजदूर एकता का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *