
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज बोकारो दौरे पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट पर अपनी बातों को रखने का काम किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार और विपक्ष के नेताओं के द्वारा बजट में झारखंड के उपेक्षा के अरोप पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के लिए आम बजट पेश करती है। यह बजट सभी के लिए होता है। इसमें भेदभाव की कोई बात नहीं है ।आज पर्यटन हो स्किल डेवलपमेंट हो एमएसएमई का विकास हो गर्ल्स हॉस्टल और कामकाजी महिलाओं का हॉस्टल का निर्माण हो इसका लाभ झारखंड को भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि झारखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा तोहफा मिला है, जो झारखंड की शान हुआ करता था ।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के एम्स की मांग करने पर पागल का अस्पताल मिलने पर दिए बयान पर कहा कि यह समझ में नहीं आता कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री क्या है।
