
बोकारो : भाकपा माले झारखण्ड का 7वाँ राज्य सम्मेलन में कांग्रेस नेत्री संगीता तिवारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी एन तिवारी ने भाकपा माले में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव कॉ० दीपांकर भट्टाचार्या, विधायक कॉ० अरूप चटर्जी, पूर्व विधायक कॉ० बिनोद सिंह, पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉ० हलधर महतो, कॉ० अब्दुल हमीद अंसारी, कॉ० दिलीप तिवारी, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉ० सुषमा मेहता, महिला प्रदेश अध्यक्ष कॉ० गीता मंडल, उपस्थित थे। बिहार विधान परिषद सदस्य कामरेड शशि यादव ने संगीता तिवारी को पार्टी का झंडा और फुलमाल देकर पार्टी में स्वागत किया वहीं पूर्व विधायक कॉ० बिनोद सिह ने कॉ० पी एन तिवारी को फूल माला पहना कर भाकपा माले पार्टी में स्वागत किया I उसके बाद कॉ० संगीता तिवारी और कॉ० पी एन तिवारी ने राष्ट्रीय महासचिव कॉ० दीपांकर भट्टाचार्या को पुष्प कुछ देकर आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सिध्दांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी के सिद्धांत पर कार्य करने व संगठन को मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया।