सरायकेला जिले के राजनगर थाना अंतर्गत मुरुमडीह पुल पर सोमवार तड़के एक ही दिशा में जा रहे ट्रेलर को पीछे से दूसरे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे अगला ट्रेलर मुरुमडीह पुल के नीचे जा घुसा

वहीं पिछला ट्रेलर का अगला हिस्सा जहां चालक व खलासी बैठे थे पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक गाड़ी में फसा रह गया, जिसे राजनगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और ईलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया. वहीं खलासी को हल्की चोटें आई है. घटना के बाद करीब आधे घंटे तक रोड जाम रहा, जिसे पुलिस द्वारा हटाया गया. मृत चालक का नाम छोटू लाल प्रसाद बताया जा रहा है, जो नवादा जिले का रहनेवाला है. वहीं खलासी का नाम पिंटू कुमार है जो गया जिला का रहने वाला है. उसे भी गंभीर चोटें आई है. ट्रेलर रामगढ़ से बड़बिल की ओर जा रहा था. पुलिस ने मृत चालक के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर पुल के नीचे गिरा ट्रेलर का चालक बाल- बाल बच गया. उसे हल्की चोटें आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *