सरायकेला में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर बुधवार देर रात जिलेभर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया

27 टीमों और 185 पुलिसकर्मियों ने 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर 13 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान के तहत एनडीपीएस, हत्या, चोरी, लूट समेत विभिन्न मामलों के 132 अपराधियों का सत्यापन किया गया। एसपी खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे थे। यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *