भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने किया सेवा प्रचार-प्रसार रथ को रवाना

Spread the love

भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन गोलमुरी स्थित कार्यालय से संस्था द्वारा पिछले 25-30 वर्षों के सेवा कार्यो पर आधारित प्रचार प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, इसके माध्यम से मोदी जी के विकास कार्यों की जानकारी भी दी जायेगी।नागरिक सुविधा केंद्र एवं चलित कार्यालय के माध्यम से आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, निःशुल्क फॉगिंग सेवा, जेसीबी सेवा, जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री और प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण, फ्री एंबुलेंस सेवा, जल सेवा और मोक्षवाहन इत्यादि सेवा कार्यों की जानकारी सेवा प्रचार प्रसार रथ के माध्यम से दी जाएगी।भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने कहा यह रथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को संस्था द्वारा जनहित में किए जा रहे सेवा कार्यों से अवगत कराएगी।भाजपा जमशेदपुर महानगर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रचंद्रशेखर मिश्रा, क्रीड़ा भारती के राजीव कुमार, रंजन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *