देश के अमर शहीद खुदीराम बोस के जयंती को देश भर मे मनाया गया, वहीँ जमशेदपुर मे भी आम से लेकर खास लोगों ने अमर शहीद को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,

शहर के युवा बुद्धिजीवि सेवा समिति ने इस मौके पर विशाल मोटरसाईकल रैली का आयोजन किया, बागुनहातू फूटबाल मैदान से यह रैली निकाली गई, जो भुइयाँडीह दुर्गा पूजा मैदान पहुंची जहाँ बंग बंधु संस्था के सैकड़ों सदस्य शहर भर से इस रैली मे शमील हुए और रैली सीधे मानगो स्थित खुदीराम बोस के प्रतिमा स्थल पर पहँची, जहाँ सभी ने शहीद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान समिति के अध्यक्ष तरुण डे ने बताया की खुदीराम बोस देश के वैसे शहीद थे जिन्होने बाल आयु मे ही देश के लिए अपनी शहीदी दे दी थी, वैसे महान बलिदानी से आज हम युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *