हाई कोर्ट के आदेश के बाद परसुडीह स्थित मेन रोड में स्थानीय दबंगों के कब्जे से प्लॉट संख्या 500 को कब्जा मुक्त कराया गया और हर विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी

– परसुडीह थाना अंतर्गत मेन रोड बजार के पास शिवकुमार अरोड़ा और कश्मीरी लाल अरोड़ा की ख़ातियानी जमीन जिसका प्लॉट संख्या 500 है लगभग 11 डेसिमल उनकी जमीन पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा था पिछले 40 वर्षों से इनका मुकदमा कोर्ट में चल रहा था जहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद जिला पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच इनके जमीन को स्थानीय दबंगो से मुक्त कराया, इस दौरान किसी तरह की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न ना हो इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि हर विपरीत परिस्थिति से निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *