बीजेपी नेत्री सीता सोरेन ने आज जामताड़ा में झारखंड सरकार के मैया सम्मान योजना को लेकर सरकार पर प्रहार करते कहा कि महिलाओं के आत्म सम्मान के साथ मजाक कर रही है

।खेती के समय पर जब महिलाओं को खेत में होना चाहिए वो इस योजना को लेकर परेशान है। लंबी लंबी कतार में महिलाएं फॉर्म जमा करने के लिए परेशान है। योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा भी या नहीं इस पर अभी संशय है लेकिन झारखंड सरकार महिलाओं को परेशान करने की नीयत से इस योजना का लाभ देने के लिए कतार में खड़ा कर दिया है।सीता सोरेन ने कहा कि यह योजना सरकार का चुनावी स्टंट है।मालूम हो कि झारखंड सरकार ने महिलाओं को प्रति माह ₹1000 प्रोत्साहन राशि देने के लिए मैया सम्मान योजना की शुरुआत इसी महीने की है। सरकार राज्य के 45 लाख महिलाओं को 21 से 49 वर्ष की महिलाओं प्रोत्साहन राशि के लिए देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *