बोकारो में 12 घंटो से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने अपना कहर दिखाना सुरु कर दिया है मूसलाधार बारिश के चलते एक पुल के एक पाया पानी में बह गए है

और उस गांव से परिचालन का संपर्क टूट हूवा है बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड के डुमरी और ढ़ेंढ़ें गांव को जोड़ने वाला पुल का एक हिस्सा गिर गया जिससे दोनों गांव के लोगों का परिचालन बंद है। ढ़ेंढ़ें का यह पुल बोकारो और हजारीबाग जिला को जोड़ता है पुल के गिर जाने के कारण एक भी बस बोकारो से रांची की नहीं जा पाया करीब 10000 की आबादी वाला यह गांव अब पूरी तरह से एक दूसरे से कट गया है ज्ञात हो कि 2012 में यह पुल बना था। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति के बह जाने की भी सूचना है। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। इस पुल में टोटल 6 पिलर था जिसमें बीच वाला एक पिलर बह गया जिसके कारण पुल का ऊपरी हिस्सा नदी में समा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *