प्राकृतिक को हरा भरा रखने के लिए समाजसेवी सुखराम हेंम्ब्रम ने किया पौधा वितरण।

Spread the love

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेंब्रम ने चांडिल प्रखंड के मातकमडीह स्थित कादलाकोचा के प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को ग्राम वन प्रमंडल एवं संरक्षण समिति के सदस्यों के बिच पौधा का वितरण किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। सुखराम हेंम्ब्रम ने कहा प्रकृति की संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। उन्होंने सभी से वृक्षारोपण करने का आग्रह किया। इस मौके पर मुखिया सुखलाल मुर्मू, रविन्द्र टुडू, गोपाल मुर्मू, गंगाधर मुर्मू, गोमाह मुर्मू, श्यामल माडी॑, नेपाल बेसरा, हाड़ीराम सोरेन, भास्कर टुडू, शंकर हांसदा, नारायण किस्कू, जगदीश माडी॑, बुद्धेश्वर गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *