
चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) नीमडीह प्रखंड के बांदडीह और सामानपुर में आदिवासी भुमिज चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह के मूर्ति पर झामुमो के वरिष्ठ नेता समाजसेवी सुखराम हेंब्रम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा गंगा नारायण सिंह भूमिज विद्रोह के महानायक कहे जाते हैं। उन्होंने 1832-33 में भुमिज किसानों और जमींदारों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह किया था। इस मौके पर विश्वनाथ मंडल, बुद्धेश्वर गोप, हाडीराम सोरेन सहित कई लोग उपस्थित थे।