मतदाता सूची में नाम ऐड करने के लिए अब आपके पास 12 जनवरी तक का समय है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम ऐड करने की तारीख बढ़ा दी है।

यह तारीख 26 दिसंबर को समाप्त हो गई थी। अब इसे 12 जनवरी तक कर दिया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पहले 5 जनवरी को होना था। अब यह प्रकाशन 22 जनवरी को होगा। यह जानकारी देते हुए डीसी ऑफिस में डीडीसी मनीष कुमार ने बताया की मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए लोग अपने बीएलओ, विशेष कैंप या निर्वाचन विभाग के कार्यालय में फार्म जमा कर सकते हैं। डीडीसी ने बताया कि अब तक नाम जोड़ने के जो फॉर्म आए हैं उसके अनुसार जिले में कुल 49 हजार 610 नए मतदाता जोड़े जा चुके हैं। ‌वहीं, मृतक और जिले से अन्यत्र जाने वाले 56 हजार 848 लोगों ने मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का प्रार्थना पत्र दिया है। इस पर विचार चल रहा है। लोगों के नाम हटाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कि 10 जनवरी से ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता अभियान चलेगा। इस जागरूकता अभियान के नोडल पदाधिकारी सभी ईवीएम को बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *