जमशेदपुर…टाटा स्टील से निकलनेवाले वेस्ट से बनाई जा रही सड़क की तकनीक व गुणवत्ता को

जानने विभिन्न राज्य के अभियंता जमशेदपुर पहुंचे जहाँ यूनाइटेड क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।* वीओ 1…बताया जा रहा है की टाटा स्टील का वेस्ट माने जाने वाला एलडी (स्टील) स्लैग से पूर्वी सिंहभूम जिले में बन रही सड़क देश भर के इंजीनियरों के लिए रोल मॉडल बन गई है, वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला में 21 सड़कों का निर्माण कराया जा रहा, जिनकी कुल लंबाई करीब 280 किलोमीटर है। इन्हीं सड़कों का अध्ययन करने के लिए आज दिल्ली, असम,बिहार गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, उड़ीसा, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड, बांगाल, झारखण्ड समेत देश भर के इंजीनियर जमशेदपुर में पहुंचे और जानकारी हासिल किया।…. जिला में सड़कों के निर्माण में पहले से पत्थर के गिट्टी के बजाए टाटा स्टील के एलडी स्लैग का उपयोग किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में गिट्टी के बजाय एलडी स्लैग का उपयोग किए जाने से लागत मूल्य कम से कम 30 प्रतिशत कम हो जाता है। केंद्र सरकार व संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे इसके लिए मिशन लाइफ नामक अभियान शुरू किया है। अभियान में पर्यावरण का संरक्षण करना है। सड़कों के निर्माण में कम से कम पत्थर का उपयोग किया जाएगा। पत्थर का उपयोग कम किए जाने पर पहाड़ बचेंगे, जिससे पर्यावरण संतुलित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *