आजसु केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो होंगे मुख्य अतिथि।

चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) चांडिल प्रखंड क्षेत्र के धतकीडीह गांव में आजसु केंद्रीय सचिव हरे लाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आजसू के चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दिया। उन्होंने कहा 6 अक्टुबर को जन्म दिन के अवसर पर केक काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा 6 अक्टुबर प्रथम दिन के खेल संपन्न होने के पश्चात एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया है । इस मौके पर आजसू के जिला कोषाध्यक्ष देवराज महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे। देवराज महतो ने कहा प्रथम पुरस्कार दो लाख, द्वितीय पुरस्कार डेढ़ लाख, तृतीय पुरस्कार एवं चतुर्थ पुरस्कार एक लाख है। उन्होंने इस खेल में लगभग तीन लाख दर्शक जुटने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईंचागढ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सेवा हेतु एंबुलेंस दिया जाएगा। खेल के दुसरे दिन सात अक्टूबर को अक्टूबर को आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहीस सहित सामिल होंगे। उन्होंने कहा सात अक्टूबर को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *