जमशेदपुर के जीआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एशियाई जूनियर गर्ल्स चैस चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है जहा उद्घाटन सत्र में ग्रैंड चैस मास्टर विश्वनाथ आनंद चैस फेडरेशन के कई अधिकारी एवं टाटा स्टील के वी पी मौजूद थे

16 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 9 देश के 121 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाएंगे वही उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वनाथ आनंद ने कहा कि इस तरह की चैंपियनशिप से हमारे देश के खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म उपलब्ध होता है जहां हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का प्रयास करते हैं कुछ वर्षों पहले तक इस तरह के चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी कम हुआ करती थी मगर आज खिलाड़ियों की अधिक संख्या चैस के बेहतर भविष्य को दर्शा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *