चांडिल थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के पास शुक्रवार को दोपहर बाद खड़ी ट्रेलर से एक कोरियर वैन टकरा गई।

इस घटना में कोरियर वैन का चालक गोलमुरी का रहने वाला आशीष कुमार सिन्हा और खलासी पटमदा का रहने वाला भारत मुंडी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कुरियर वैन खाली करने के बाद नेशनल हाईवे 33 स्थित डिलीवरी कोरियर कंपनी के कार्यालय जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *