जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल मे एक चोर को अस्पताल मे मौजूद गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा, जिसके बाद उसे साकची थाने के हवाले कर दिया गया.

बताया जाता है की यह चोर अस्पताल बिल्डिंग के पिछले हिस्से से एयर कंडीशनर को चोरी करने का प्रयास कर रहा था, इतने मे उसे एक गृह रक्षा वाहिनी के जवान ने चोर को देख लिया, जिसपर चोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन जवान ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया, जिसे बाद मे साकची थाने के हवाले कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *