टेल्को थाना क्षेत्र के बारी नगर निवासी 25 वर्षीय शाहनवाज आलम ने बारी नगर फुटबॉल मैदान के पास जंगल में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवक शादीशुदा था। कहा जा रहा है कि युवक ने बेरोजगारी आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने टेल्को थाना को इसकी सूचना दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को टाटा मोटर्स के शव गृह में रखा गया है। कल इसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा । मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी को छोड़ गए हैं। पूरे परिवार में शोक की लहर है। शाहनवाज पहले ऑटो चलाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *