चांडिल आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने रघुनाथपुर में किया पार्टी कार्यालय का उदघाटन

Spread the love

चांडिल आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो ने नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर में आजसू पार्टी के नीमडीह प्रखंड कार्यालय का पार्टी का झंडात्तोलन एवं फीता काट कर किया। मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन की उपज है इसलिए हमेशा जनसेवा में तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्याओं की समाधान के लिए आजसू नेतृत्व हमेशा तैयार रहता है। उन्होंने कहा कि नीमडीह प्रखंड के जनता अपना समस्या पार्टी कार्यालय में आकर दें समाधान का प्रयास होगा।इस अवसर आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत, केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, प्रो0 रवि शंकर मौर्य, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, ग्राम प्रधान महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो, नीमडीह के जिला परिषद असित सिंह पात्र, चांडिल के प्रमुख अमला मुर्मू, दिगंबर सिंह सरदार, पद्मलोचन महतो, पुलक सतपथी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *