चांडिल। विस्थापित मुक्ति वाहिनी द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म जयंती नौका विहार चांडिल डैम पर मनाया गया। विस्थापित मुक्ति वाहिनी के सदस्यों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर श्यामल मार्डी, किरन वीर, नबकिशोर गोप, चंदन कुमार, ठाकुरदास गोप, राजीव गोप, विनोद रजवार, अंबिका माहतो, शांति राम, रविंद्र सिंह मुंडा, उपवन गोप सहित कई लोग उपस्थित थे।
