आजसू चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप गिरफ्तार, चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने किया पुष्टि

Spread the love



चांडिल। गुरुवार को चांडिल के चिलगु में चैत्र पर्व के अवसर पर छौ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने को लेकर जनप्रतिनिधि के तौर पर चांडिल के महिला जिप सदस्य पिंकी लायेक पहुंची थी। कार्यक्रम उद्घाटन करने के दौरान वहां उपस्थित आजसू पार्टी के चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप एवं आजसू के समर्थकों के द्वारा उद्घाटन करने का विरोध किया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल चिलगु में विवाद उत्पन्न हो गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आजसू कार्यकर्ताओं में बढ़ते विवाद को देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची चांडिल पुलिस ने मामले को शांत कराया एवं मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महिला जनप्रतिनिधि वर्तमान चांडिल के जिला परिषद पिंकी लायेक कार्यक्रम का उद्घाटन किए बिना ही लोट गए। इस मामले पर चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा आजसू चांडिल प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप की गिरफ्तारी पुराने एसटी एससी मामले में हुई है। पुलिस कार्यक्रम स्थल पर हुई विवाद की जांच कर रही है। मालुम हो की चांडिल के पूर्व जिला परिषद ओमप्रकाश लायेक के साथ भी आजसू चांडिल प्रखण्ड अध्यक्ष दुर्योधन गोप ने जाति सूचक गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *