जमशेदपुर के सोनारी स्थित सामुदायिक भवन में भगवान बजरंगबली के जन्म उत्सव महिलाओं ने धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया

जमशेदपुर के सोनारी स्थित सामुदायिक भवन में भगवान बजरंगबली के जन्म उत्सव महिलाओं ने धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को योगा मेडिटेशन सेंटर के महिलाओं द्वारा हनुमान जी के पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति व समृद्धि की कामना की। योगा मेडिटेशन सेंटर के शिक्षिका पूनम वर्मा ने बताया चैत पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान बजरंगबली के जन्म उत्सव महिलाओं के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा ढोल नगाड़ा बजा कर गीत प्रस्तुत की गई। मौके पर मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने गीत के साथ अपने कला प्रस्तुति की। संस्था के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। वही पूर्वी घोष ने बताया महिलाओं के द्वारा बजरंगबली के जन्मदिन पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने अपने घर परिवार ने सुख शांति के लिए बजरंगबली की पूजा अर्चना की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *