झारखण्ड राज्य मे बढ़ते अराजकता के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा

Spread the love

झारखण्ड राज्य मे बढ़ते अराजकता के खिलाफ भाजपा द्वारा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा, आगामी 11 अप्रैल को राजधानी रांची स्थित झारखण्ड सचिवालय के समक्ष पुरे प्रदेश से भाजपाइयों का जुटान होगा, जहाँ इनके द्वारा महाधरना दिया जायेगा.

इसकी तैयारियों की समीक्षा हेतु गुरुवार शाम को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जमशेदपुर पहुंचे जहाँ उन्होने परी सदन मे जिला भाजपा के साथ एक बैठक की, बैठक मे जिला भर से भाजपा के नेतागण व पदाधिकारी शामिल हुए, बातचीत के क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की राज्य मे अपराधा चरम सीमा पर हैं, महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर हैं, भ्रस्टाचार और लूट मे राज्य की सरकार डूबी हुई हैं और पुरे राज्य मे अराजकता की स्तिथि बनी हुई हैं, और अब जनता इससे मुक्ति चाहती हैं, इसको देखते हुए भाजपा आगामी 11 अप्रैल को झारखण्ड सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन कर महाधरना देगी, जिसमे पुरे प्रदेश से सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *