परसुडीह सोपोडेरा की रहने वाली एक युवती को उसका प्रेमी सन्नी बाग शादी का आश्वासन देकर फरार हो गया, इधर, प्यार में धोखा खाई युवती रविवार को बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहले वाले प्रेमी सन्नी के घर पहुंच गई और वहां अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया

परसुडीह सोपोडेरा की रहने वाली एक युवती को उसका प्रेमी सन्नी बाग शादी का आश्वासन देकर फरार हो गया. इधर, प्यार में धोखा खाई युवती रविवार को बिष्टुपुर राम मंदिर के पीछे रहले वाले प्रेमी सन्नी के घर पहुंच गई और वहां अपने हाथ का नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया. इडा दौरान वहां काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. युवती ने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. इस बीच वह सन्नी के संपर्क में आ गई. सन्नी की वजह से ही पति ने उसी छोड़ दिया. सन्नी ने शादी की बात कही थी. कई बार संबंध भी बनाए. शादी के लिए कहने पर सन्नी ने साफ इंकार कर दिया. बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत के बाद सन्नी ने शादी की बात कही थी. आज दोनों की शादी होनी थी. जब वह सन्नी के घर पहुंची तो उसके पिता ने सन्नी को भगा दिया. सन्नी के पिता ने शादी करवाने से इंकार कर दिया है. इससे मजबूर होकर हाथ काटकर आत्महत्या का प्रयास किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *