जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर डोबो पुल के समीप ऑटो स्पेयर पार्ट्स से लदा ट्रैलर पलट गया

जमशेदपुर

कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर डोबो पुल के समीप ऑटो स्पेयर पार्ट्स से लदा ट्रैलर पलट गया जिससे ट्रेलर में लदा लाखों का स्पेयर पार्ट्स सड़क पर बिखर गया.घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर जमशेदपुर की ओर से आ रहा था. दोबो पुल पार कर नेशनल हाईवे- 33 की ओर जाने के क्रम में यह हादसा हुआ. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी इंसानी जान- माल का नुकसान नहीं हुआ. ट्रेलर में ट्रक के स्पेयर पार्ट्स भरे पड़े थे. संभवत: टिमकन मैं निर्मित स्पेयर पार्ट्स थे. सड़क पर जहां- तहां स्पेयर पार्ट्स बिखरने से राहगीरों को आवागमन में असुविधा हो रही है, हालांकि मौके पर पुलिस मौजूद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *