चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)डैम नौका विहार में विस्थापित मुक्ति वाहिनी के सदस्यों द्वारा झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सीताराम शास्त्री का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर सीताराम शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विस्थापित मुक्ति वाहिनी के सदस्यों ने कहा झारखंड के उन्नति के बहुत बड़े चिंतक थे। सीताराम शास्त्री ने अपना संपूर्ण जीवन झारखंड की भलाई में संघर्ष किया है। इस मौके पर नारायण गोप, श्यामल मार्डी, विश्वनाथ महतो, किरण वीर, कृतिबास महतो, पंचानन महतो, भैरव गोप, सनातन मार्डी, विनोद राजवार, बिश्वजीत महतो, खुदी सिंह सरदार, गोम्हा हांसदा सहित कई लोग उपस्थित थे।
