जमशेदपुर के मानगो वसुंधरा इस्टेटस मे चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ मे भक्ति रस का आनंद लेने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Spread the love

जमशेदपुर के मानगो वसुंधरा इस्टेटस मे चल रहे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ मे भक्ति रस का आनंद लेने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सपरिवार पहुंचे जहाँ उन्होंने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया.

इस दौरान मंत्री अर्जुन मुंडा व मंत्री बन्ना गुप्ता को आयोजन कर्ताओं ने सम्मानित भी किया, वहीँ इस दौरान भगवान शिव के कई रूपों का दर्शन झाकियों के माध्यम से सभी को करवाया गया, खासकर भगवान शिव के महाकाल का रौद्र रूप का दर्शन यहाँ सभी को करवाया गया, बातचीत के क्रम मे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजनकर्ता कृष्णा शर्मा को साधुवाद दिया, साथ ही कहा की भगवान भोलेनाथ पुरे जगत पर अपनी कृपा बनाये रखें ताकि सभी खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *