नलिता पंचायत में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने 750 जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण


पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता पंचायत में 750 जरूरतमंद लोगों के बीच ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया। मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है, जिसका काम सेवा परमो धर्म है। उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ, कृषि एवं सामाजिक सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान में कमजोर लोगों को तन मन धन से सहयोग किया जा रहा है। आज लोगों का दुआ है कि 2017 में ग्रामीणों की सेवा के लिए एक छोटा सा ग्रुप में संस्था की गठन किया गया था। जो आज एक विशाल पेड़ बनकर तैयार हैं। मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, पंचायत के मुखिया आंती सामड, एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिरोद चंद्र महतो,अबनी महतो, दयानिधि महतो,सरोज महतो, मुखिया महतो, मनिषा हांसदा,रूकमणी मोदी, सुधीर नायक समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *