जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत रविवार से अपने मांगो के आलोक मे साकची स्थित बिरसा पार्क के समक्ष अनिश्चित्कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया गया

जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के द्वारा पूर्व निर्धारित आंदोलन के तहत रविवार से अपने मांगो के आलोक मे साकची स्थित बिरसा पार्क के समक्ष अनिश्चित्कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दिया गया.

इनके द्वारा डीजल के दामों से वैट हटाए जाने, वाहन मालिकों से लिए जाने वाले बेतहासा टैक्स को कम करने और स्थानीय वाहन मालिकों को कंपनियों मे 75 फिसदी कार्य दिये जाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है, रविवार से इनके द्वारा अनिश्चित्कालीन भूक हड़ताल शुरू कर दिया, यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने कहा की इस बार आर या पार की लड़ाई लड़ने हेतु सभी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, और यह भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक इनकी मांगे पूरी नहीं होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *