जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कालेज मे दो छात्र संगठन आपस मे ही भीड़ गए जहाँ दोनों संगठन के सदस्यों के बिच जमकर लात घूँसे चले, जिसके बाद मौजूद लोगों और छात्रों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया

जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कालेज मे दो छात्र संगठन आपस मे ही भीड़ गए जहाँ दोनों संगठन के सदस्यों के बिच जमकर लात घूँसे चले, जिसके बाद मौजूद लोगों और छात्रों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया.

मौके पर पुलिस भी पहँची और फिलहाल मामले की जाँच कर रही है, दोनों संगठनों मे एक तरफ विद्यार्थी परिषद है तो दूसरी तरफ छात्र आजसू है, छात्र आजसू के कोल्हान प्रभारी हेमंत पाठक ने बताया की विद्यार्थी परिषद के सदस्य बिना यूनिफार्म के कालेज मे आते हैँ और पीछे के दरवाजे से काउंटर मे प्रवेश कर अपना और अपने साथियों का काम करवाते हैँ जबकि आम छात्र घंटो धुप मे लाइन लगकर अपने बारी का इंतज़ार करते हैँ, इसी का विरोध छात्र आजसू ने किया जिसके फलस्वरूप विद्यार्थी परिषद के सदस्य हाथापाई पर उतारू हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *