जमशेदपुर: पारडीह चौक के पास एनएच 33 में अचानक टायर पंचर होने से तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त

जमशेदपुर: रांची टाटा एनएच -33 पर पारडीह चौक पर शुक्रवार को एक कार टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि यह कार रांची से जमशेदपुर आ रही थी। कार पर परिवार के सदस्य सवार थे। कार जब पारडीह के पास पहुंची तो अचानक अगला टायर पंक्चर हो गया। टायर पंक्चर होने से कार बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक कार एनएच -33 किनारे नाले में जा घुसी। घटना की जानकारी मिलने पर आजाद नगर थाने की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और कार में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया। फिलहाल कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। बताते हैं कि कार जेएच 01 डीए 5500 रांची की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *